फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए धन न देने पर बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अफजलगढ़ (बिजनौर)।
ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की संयुक्त मीटिंग में ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने ग्राम पंचायतों के विकास के लिए धन न देने पर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ब्लॉक प्रमुख से इस्तीफा देने की मांग की।
बुधवार को ब्लॉक के डवाकरा हॉल में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की संयुक्त रूप से मीटिंग हुई। बैठक में विकास विभाग, शिक्षा, जल निगम, गन्ना विभाग एवं कृषि विभाग से पहुंचे अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने का भरोसा दिया। एससीडीआई देवेंद्र तिवारी ने धान और गन्ने का उपचारित बीज बोने की जानकारी दी। इसी दौरान ग्राम पंचायतों में बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख अंगूरी देवी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने दो साल से ग्राम पंचायतों में विकास के लिए फूटी कौड़ी नहीं दी। उन्होंने पंचायतों में विकास न होने पर ब्लॉक प्रमुख से इस्तीफा देने की मांग की। वहीं ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक में विकास कार्य न होने का ठीकरा सपा मानसिकता में कार्य कर रहे अधिकारियों पर फोड़ा। आरोप है कि ग्राम प्रधान दो साल में पंचायतों के लिए आए कुल धन का 30 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर पाए हैं। ग्राम पंचायतों में विकास को लेकर अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं। मनरेगा श्रमिकों को वित्तीय वर्ष 2016-17 पारिश्रमिक तक नहीं मिल पाया है। ब्लॉक में जेई की स्थाई नियुक्ति न होने से विकास अधर में लटका है। बीडीओ को मनरेगा का डोंगल लगाने तक का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्ययोजना फीडिंग में पंचायत सचिव हिलाहवाली कर रहे हैं। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से अभी तक अधिकांश गांव वंचित है। ब्लॉक के 22 गांवों को ही आवास योजना का लाभ मिल पाया है। उन्होंने शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों का चयन करने, बीडीओ को हटवाने, ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने, लापरवाही सचिवों का स्थानांतरण करने, मनरेगा का धन दिलाने संबंधी कई मांगों के निराकरण की मांग की। चेताया यदि विकास तेजी से शुरू नहीं हुए तो ग्राम प्रधान और बीडीसी संयुक्त रूप से ब्लॉक में तालाबंदी कर आंदोलन की राह पकडेे़ंगे। मीटिंग में खुर्शीद आलम, संजय कुमार, अमर सिंह, रामकुमार, राजवीर सिंह, इस्लामुद्दीन अंसारी, अय्यूब अंसारी, हरवंश सिंह, धीरेंद्र शेखावत, बाबू अंसारी, शकील अहमद के अलावा बीडीओ रोहिताश सिंह, एडीओ रविकांत वर्मा, एससीडीआई देवेंद्र तिवारी, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अंगूरी देवी और संचालन प्रधान संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें