बिजनौर में 33 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 60 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हए
- पहली पाली में 8981 और दूसरी में 8913 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
- त्रिस्तरीय चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में 33 केंद्रों पर रविवार को समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा हुई। इसमें 60 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हुए। पहले पाली में 8981 अभ्यर्थियों और दूसरी पाली में 8913 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी निगरानी रही। प्रशासन के गोपनीय तंत्र ने परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो कॉपी की दुकानों पर निगाह रखीं।
प्रशासन ने जिले को 11 सेक्टर में बांटकर निगरानी रखी। जिला कंट्रोल रूम परीक्षा केंद्रों की पल पल की खबर रख रहा था। केंद्रों पर त्रिस्तरीय चेकिंग व्यवस्था थी। शासन से 33 परीक्षा केंद्रों पर 14831 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 8981 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। 5850 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। इस प्रकार पहली पाली में 60.56 प्रतिशत अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 5918 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 5918 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। इस प्रकार दूसरी पाली में 60.10 प्रतिशत अभ्यर्थी ने परीक्षा दी।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह, एसओ मंडावर रवि तोमर आदि परीक्षा संबंधी सुरक्षा इंतजामों पर नजर बनाए रहे।
परीक्षा समाप्त होने पर शहर में लग गाया जाम
परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को निकली अभ्यर्थियों की भीड़ से शहर में जाम लगा गया। नुमाइश ग्राउंड के पास स्कूलों में परीक्षा समाप्त होेने पर ज्यादा भीड़ और वाहन होने के जिला मुख्यालय पर जाम की स्थिति रही। जजी और शास्त्री चौक तक जाम जैसे हालात रहे। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला और यातायात सुचारू कराया।