फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महीनेभर में पूरा नहीं हुआ 400 मीटर नाले का निर्माण, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाले में खड़ा विद्युत पोल गला, कभी भी घट सकती है अनहोनी
विज्ञापन


-कॉलोनी वासियों ने की शिकायत, अधिकारी नहीं कर रहे समाधान
-मयूर विहार, आनंद विहार कॉलोनी के लोगों को हो रही अधिक परेशानी





संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। कहने को तो शहर में विकास कार्य को पंख लग रहे हैं। मगर हकीकत में विकास कार्य कछुआ चाल से हो रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आनंदविहार कॉलोनी के सामने चल रहे मुख्य नाले का निर्माण एक महीने में भी पूरा नहीं हुआ है। करीब 400 मीटर लंबे नाले का निर्माण पूरा नहीं होने से कॉलोनी वासियों को काफी परेशानी हो रही है।

बिजनौर शहर में नगरपालिका क्षेत्र की कॉलोनी मयूर विहार, आनंद विहार कॉलोनी में सामने मुख्य नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। जनवरी के शुरूआत में ही इस नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। फरवरी का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक इस नाले का निर्माण पूरा नहीं हुआ। जिससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को वाहन लाने और ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नाले के पास लगा 11 हजार लाइन का विद्युत पोल अब नाले के बीच में आ गया। यह विद्युत पोल नीचे से गल गया है। विद्युत पोल टूटने से कभी भी अनहोनी घट सकती है। विभागीय अधिकारी भी शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन






नाले का निर्माण नहीं होने से हो रही परेशानी: विकास कुमार

आनंद विहार कॉलोनी निवासी विकास कुमार का कहना है कि नाले का निर्माण चलते हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से काफी परेशान हैं। वहीं विद्युत पोल गल गया। शिकायत के बावजूद भी विद्युत पोल को नहीं बदला गया है।





धीमी गति से हो रहा नाले का निर्माण: मुकेश कुमार



आनंद विहार कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि नाले का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। नाले का काम एक सप्ताह का था, लेकिन एक महीने से ज्यादा हो गया है। काम करने वाले श्रमिकों की संख्या कम है। काम तेजी से कराया जाना चाहिए। जिससे समस्या से निजात मिले।
विज्ञापन






नाले में बच्चों के गिरने का खतरा: नरेंद्र कुमार

आनंद विहार कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने कहा कि नाले का निर्माण तो धीमी गति से हो रही है। निर्माण कार्य के चलते नाले में पानी भरकर खड़ा हो गया है। अगर कोई बालक गिर जाए, तो वह डूब जाएगा। साथ ही विद्युत पोल गिरने का भी खतरा है। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।



-

ठेकेदार से बात की जाएगी। काम को शीघ्र समाप्त करने के लिए कहा जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

विकास कुमार, ईओ नगर पालिका बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें