फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खो नदी में अवैध खनन करते 37 लोग गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम फजलपुर पहाड़ा में खनन करते हुए पकडे आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नगीना। महीनों से चल रहे अवैध खनन के खेल का सोमवार की देर रात भंडाफोड़ हो गया है। चार थानों की पुलिस पुलिस और प्रशासन की टीम ने खो नदी में छापामारी करते हुए खनन करने वाले 37 लोगों को पकड़ लिया। मुख्य खनन माफिया भाग निकला।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर फजलपुर पहाड़ा में सोमवार रात 12:30 बजे छापा मारा। कार्रवाई मंगलवार की सुबह चार बजे तक चली। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर खनन होते हुए मिला। पुलिस ने मौके से 33 ट्रैक्टर ट्राॅली व 37 लोगों को पकड़ लिया। मौके से काफी संख्या में खनन करने वाले और माफिया ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग भी निकले। पकड़े गए सभी लोगों को एसडीएम की कोर्ट से जमानत दे दी गई।
एसडीएम आशुतोष जायसवाल का कहना है कि नियमानुसार खनन कार्य सूर्यास्त के बाद नहीं होता है। रात तक खनन कार्य होने की शिकायत के चलते ही टीम मौके पर गई थी। उनका कहना है कि खनन अवैध क्षेत्र में हो रहा था या वैध क्षेत्र में हो रहा था। इसका पता खनन अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें