फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से आए 36 छात्र-छात्राएं, जांच कर किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को कोटा से आए 36 छात्र-छात्राएं, जांच कर किया होम क्वारंटीन
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को दूसरे दिन भी राजस्थान के कोटा से छात्र-छात्रा जनपद पहुंचे। चार बसों से छात्र-छात्राएं बिजनौर आए। कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं के अभिभावक काफी परेशान थे। वे शासन प्रशासन से अपने बच्चों को घर वापसी की मांग कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर राजस्थान के कोटा में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के उनके घरों तक छोड़ने की जिम्मेदारी आगरा और झांसी मंडल के विभिन्न जनपदों के डिपो को सौंपी गई थी। स्टेशन प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों के 36 छात्र-छात्राएं अपने घरों को लौटे। उन्होंने बताया कि इन सभी छात्र-छात्राओं की बस स्टेशन पर पहुंचते ही थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की गई और इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि कासगंज, ताड़ा, आगरा और ईदगाह डिपो चार बसों से सभी छात्र-छात्राएं आए थे। सभी को चिकित्सकों की निगरानी में 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें