फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 354 और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 354 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बुधवार को प्राप्त हुई कुल 3423 जांच रिपोर्ट में से 354 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। लगातार बहुतायत संख्या में मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद उड़ा दी है। अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3119 हो गई है।
बुधवार को जनपद में कुल 3423 जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 354 कोरोना पॉजिटिव और 3069 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस आंकड़े के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 9124 पर पहुंच गया है। ठीक होने की स्थिति पर नजर डालें तो 5930 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 75 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। इनमें शामिल 179 नए मरीजों की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट में पता चला है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 48 हजार 136 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 43 हजार 902 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

312 लोगों का किया गया चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनपदीय पुलिस ने 312 लोगों के चालान करते हुए उनसे दो लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें