फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: 35 हजार गरीबों को आयुष्मान होने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार

Fri, 17 Mar 2023 11:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-48208 ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया
विज्ञापन


-35753 लोगों के आवेदनों पर नहीं मिली शासन की अनुमति

अमन कुमार शर्मा

बिजनौर। गरीब बीमारी में निशुल्क इलाज कराकर लंबी उम्र पा सके, सरकार ने इसके लिए आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था की है। जिले में 35 हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनके आवेदनों को शासन की अनुमति नहीं मिल पाने के कारण कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में वह बीमारी का इलाज कराने के लिए भी इंतजार ही कर रहे हैं। ऐसे लोग स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) और पंचायत सहायक की है। वह शासन से मिली सूची के अनुसार लोगों का आयुष्मान कार्ड का आवेदन कर रहे हैं। जिले में 48208 आयुष्मान कार्ड का फरवरी में आवेदन किया गया है। जिनमें से केवल 6473 लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। जबकि 35753 लोगों के आयुष्मान कार्ड अभी अभी लंबित है।
विज्ञापन


फरवरी में आयुष्मान कार्ड खारिज होने की बढ़ी संख्या

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी माह में आयुष्मान कार्ड खारिज होने की संख्या बढ़ गई है। जनवरी माह एक हजार के आसपास आयुष्मान कार्ड खारिज हुए थे। मगर फरवरी में यह संख्या बढ़कर 5813 हो गई है। जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आयुष्मान कार्ड खारिज होने की संख्या बढ़ने से लाभार्थी भी परेशान हैं। इसके पीछे पोर्टल की तकनीकी खामी को वजह बताया जा रहा है।

आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में 28वें नंबर पर बिजनौर

जिले में 1561094 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते जिले में 580323 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। कार्ड बनाने में प्रदेश में बिजनौर 28वें स्थान पर है। वहीं जिले में 67772 लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जा चुका है। लाभ देने में बिजनौर 11वें स्थान पर है।
विज्ञापन




ब्लॉक के अनुसार एक माह में आयुष्मान कार्ड की स्थिति-

ब्लॉक- आवेदन- सहमति- खारिज- अटके

बढ़ापुर- 52- 0- 0 - 52

अफजलगढ़- 48 - 1- 2- 45

बिजनौर- 466- 20- 30- 416

स्योहारा- 2693- 344- 390- 1959

चांदपुर- 448- 26- 17- 405

धामपुर- 3190- 333- 408- 2449

धामपुर(शहर)- 364- 13- 20- 331

हल्दौर- 3110- 222- 346- 2542

हल्दौर(शहर)- 84- 6- 6- 72

जलालाबाद- 199- 4- 4- 191

जलीलपुर- 4109- 541- 531- 3037

झालू- 236- 17- 17- 202

नोटःसभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं, जो फरवरी माह के हैं।

-

वर्जनःः

आयुुष्मान कार्ड खारिज होने की ज्यादा समस्या आ रही है। इस संबंध में कार्यकारी संस्था से भी बात की गई है। उनका कहना है कि पोर्टल आयुष्मान कार्ड को स्वयं ही खारिज कर रहा है। इसके अलावा करीब 85 फीसदी कार्ड को अभी अनुमति नहीं मिली है। लाभार्थी परेशान है, जिसके चलते शासन को संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।

....डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें