फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू (अराजनैतिक) ने मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे में गड्ढों का मुद्दा उठाया

Fri, 17 Mar 2023 11:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम के साथ बैठक करते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
डीएम बोले, शनिवार से सड़क पर गड्डामुक्त करने का काम शुरू किया जाए
विज्ञापन

वन विभाग की एनओसी देेने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाए, डीएम के साथ बैठक में रखी समस्या, हाईवे के अफसर भी रहे मौजूद



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। फोरलेन हाईवे पर किरतपुर में अंडर पास की मांग को लेकर चले रहे आंदोलन के बीच भाकियू अराजनैतिक के पदाधाकिरयों ने जिलाधिकारी और एनएचएआई अधिकारियों के साथ वार्ता की। साथ ही इसमें मेरठ पौड़ी हाईवे पर मीरापुर से बिजनौर के बीच गड्ढों का मुद्दा भी उठाया।

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सड़कों की समस्याएं रखीं। इन्होंने बिजनौर से मीरापुर तक हाईवे को फोरलेन किए जाने के लिए वन विभाग की एनओसी के विषय को उठाया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने डीएफओ से वार्ता कर दो दिन के भीतर एनओसी के लिए तेजी से कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक फोरलेन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक बिजनौर से मीरापुर तक सड़क को गड्ढा मुक्त रखा जाए। उन्होंने हाईवे के परियोजना निदेशक से कहा कि शनिवार तक सड़क पर काम शुरू हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालावाली पुल के पास कांच फैक्टरी के मालिकों की ओर से मार्ग निर्माण में डाले रहे जा रहे अवरोधों को लेकर भी वार्ता की गई। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही सभी अवरोधों को दूर कर बालावाली पुल को शुरू कराया जाएगा। वार्ता के दौरान भाकियू अराजनैतिक युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपूत के साथ चिड़ियापुर चांडक और हाथीपुर तथा बालावाली के ग्रामीण रहे। बैठक के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारी व उप जिलाधिकारी नजीबाबाद ने भाकियू अराजनैतिक पदाधिकारियों के साथ किरतपुर में मौका मुआयना करने के लिए चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें