कोरोना पॉजिटिव केस आने से धामपुर नगर पालिका सील।
- फोटो : DHAMPUR
जिले के 35 लोग कोरोना संक्रमित, एक की मौत
बिजनौर। जिले के 35 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 998 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा तीर्थंकर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में उपचाराधीन धामपुर के एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को 35 पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इन्हें मिलाकर अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1986 हो गई है। जनपद से अब तक कुल 75 हजार 739 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 72 हजार 574 लोग नेगेटिव आ चुके हैं। वर्तमान में लंबित रिपोर्ट की संख्या 1179 है और अब तक कोरोना से 24 मौत हो चुकी हैं। अब तक 1399 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव पॉजिटिव केस 563 हो गए हैं। नए मरीजों में ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के 19, जलीलपुर विकास खंड क्षेत्र के पांच, किरतपुर, अल्हैपुर ब्लॉक के तीन, नूरपुर, कोतवाली देहात, हल्दौर विकास खंड क्षेत्र का एक-एक मरीज शामिल है। इनके साथ ही 998 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा धामपुर निवासी टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई।