फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने पर दर्ज कराया वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में तीन अलग-अलग स्थानों से लिये गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल होने पर तीन लोगों के खिलाफ वाद दायर कराया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी पंकज कुमार के अनुसार दो साल पहले कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गजरौला अचपल निवासी बबलू के यहां से मावे का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया था। जांच के दौरान मावे में फैट की मात्रा काफी कम पाई गई। उनके मुताबिक मावे में फैट की मात्रा कम से कम 35 प्रतिशत होनी चाहिए। नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी रामानंद के यहां से बर्फी और नूरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी लईक अहमद के यहां से टॉफी का नमूना लिया गया। टॉफी के पैकेट पर बैच नंबर की जानकारी अंकित नहीं थी। जांच में यह मिस ब्रांडेड पाया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के अनुसार तीनों खाद्य पदार्थों में मानक पूरे नहीं पाए जाने पर तीनों विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ के न्यायालय में वाद दायर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें