फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरडी जवान की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। ब्लॉक तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आकर पीआरडी के जवान की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव नायक नंगला निवासी भारत सिंह पीआरडी का जवान था। उसकी ड्यूटी मंडी समिति में लगी थी। रविवार की देर रात वह बाइक द्वारा अपने साथी जवान गांव नाहर सिंह निवासी गजराम सिंह के साथ बाइक द्वारा ड्यूटी करने मंडी समिति जा रहा था। जैसे ही दोनो ब्लॉक तिराहे के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भारत सिंह (50) को मृत घोषित कर दिया। गजराम की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने मृतक के पुत्र कमल कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भारत की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें