कालागढ़। संत शिरोमणी गुरु रविदास समिति के तत्वाधान में रविदास लीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन लीला में भगवान श्रीकृष्ण के हरीनंद के यहां न्यौते का मंचन किया गया।
विज्ञापन
नई कालोनी के मनोरंजन क्लब में संत रविदास लीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन लीला में भगवान श्रीकृष्ण को हरिनंद के यहां न्योता दिया गया। इस प्रकरण का मंचन पात्रों ने किया। भगवान श्रीकृष्ण का अभिनय अनूप सागर, द्रोणाचार्य का अभिनय रवि, हरीनंद की भूमिका को योगेंद्र लहरी, नटी की रितिक व नट की भूमिका राकेश ने निभाई। लीला का उद्घाटन नगर के भाजपा नेता शंकर सिंघल व व्यापार मंडल के पदाधिकारी पवन सिंघल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी सुनील कुमार सैनी, कमल विश्नोई, महेंद्र सिंह रवि रहे।