नजीबाबाद। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बुधवार को प्रात: 6:10 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। यात्री सामान्य श्रेणी के कोच की ओर बढ़े तो सभी बंद मिले। यात्रियों ने ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एवं जीआरपी सिपाहियों से शिकायत की। यात्री रिहान, सर्वजीत, कोमल का आरोप है कि किसी ने मदद नहीं की। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई। शीतलहर में घंटों से ट्रेन आने का इंतजार कर रहे यात्रियों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि स्टेशन मास्टर ने भी उन्हें शिकायत पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई। यात्रियों ने इस संबंध में डीआरएम को शिकायत भेजने की बात कही है। आरपीएफ प्रभारी इंद्रकांत शर्मा ने मामले की जांच कराने की बात कही है।