फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी मंडी से जल्द ही अवैध कब्जा हटाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। मंडी युवा व्यापार संगठन ने ईओ को ज्ञापन देकर मंडी मरकम गंज से तुरंत अवैध कब्जा हटवाने की मांग उठाई। संगठन ने दिए ज्ञापन में कहा कि पालिका ने मनमानी कर मंडी प्रांगण की भूमि का आवंटन किया है। मंडी की भूमि पर पालिका का कोई अधिपत्य नहीं है। भूमि को आवंटन देकर पालिका जबरन किराया वसूल रही है। उन्होंने कहा कि भूमि व्यापारियों के उपयोग के साथ साथ रामलीला मंचन, गणेश चौथ, बसंत उत्सव व होलिका दहन आदि धार्मिक क्रिया कलापों के लिए प्रयोग में लाई जाती है। चेताया यदि जल्द ही भूमि से कब्जेदारों को नहीं हटाया गया तो आंदोलन होगा। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ज्ञापन देने में सचिन सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें