फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मंदिर की भूमि होगी कब्जा मुक्त : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
काली मंदिर की भूमि होगी कब्जा मुक्त : डीएम
विज्ञापन

हल्दौर। डीएम अटल कुमार राय ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत, तालाब, चारागाह व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को मुक्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने गांव कुम्हारपुरा स्थित मां काली के मंदिर परिसर को अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही एसपी ने अब पुलिस को अपराधियों के अलावा आवारा पशुओं को भी पकड़ने को भी कहा हैं।
विज्ञापन

शनिवार को थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अटल कुमार राय ने राजस्व अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के तालाब, चारागाह, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। एसपी महेश कुमार ने सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर निकटवर्ती कांजी हाउस में भिजवाने के निर्देश दिए। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की संख्या में भारी इजाफा होने लगा है। किसान इन आवारा पशुओं से परेशान है। एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को इन आवारा पशुओं को दस जनवरी तक पकड़वाकर निकटवर्ती कांजी हाउस में बंद कराने के सख्त निर्देश दिए। एसपी के इस फैसले से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें