हकीमपुर में किसान पाठशाला आयोजित
नजीबाबाद/जलालाबाद। कृषि विभाग की ओर से गांव हकीमपुर काजी में नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किसान पाठशाला आयोजित हुई। किसान पाठशाला में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने से किसानों को लाभ हो। विशेषज्ञों ने हरी खाद, फसल चकर, खेत की मिट्टी जांच, गर्मी में गहरी जुताई आदि के बारे में किसानों से चर्चा की। भाजपा किसान मोर्चा के विक्रम सिंह खोबे ने कृषि यंत्रों पर छूट, खाद, बीज तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।