फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

रेहड़। वन विभाग की ओर से वन एवं वन्यजीव सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाघ सुरक्षा माह के अंतर्गत अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर की ओर से सीमावर्ती गांवों, विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ, तेंदुए को पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण अंग बताते हुए इसके संवर्धन और संरक्षण के लिए मानव व वन्यजीव संघर्ष को कम करने की अपील की। वनकर्मियों ने स्कूली छात्रों को हिंसक वन्यजीवों से सुरक्षा में बरतने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरगोविद सिंह, रामकुमार चौहान, उमेश सिंह, चमन सिंह, आदि सहित रेंजर राकेश कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, विवेक मोहन, अकबर अली, राधेश्याम, विजय सिंह, डिग्गी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें