छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
धामपुर। आरएसएम कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम नौरंगाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। इससे पहले कॉलेज से लेकर ग्राम नौरंगाबाद तक छात्र छात्राओं की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। योजना अधिकारी डॉ. भारती चौहान के निर्देशन में आयोजित रैली में स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से छात्र जानकारी देते चल रहे थे। रैली में ग्रामीणों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पश्चिमी प्रदेश के प्रभारी नीरजा सिंह ने छात्र शक्ति को को देश का होनहार बताया। रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रामअवतार सिंह, डॉ. स्वराज सिंह, डॉ. रमाकांत सिंह, डॉ. राजेंद्र चौधरी, डॉ. राजेश चौहान, भावना वत्सल रहीं।