फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा तट पर विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा तट पर विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

बिजनौर, 26 नवंबर
विवेक कॉलेज के विद्यार्थियों ने विदुरकुटी में गंगा तट पर जाकर सफाई अभियान चलाया। कॉलेज के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने श्रमदान करके गंगा के तट को साफ रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज के विद्यार्थी विदुरकुटी पहुंचे और गंगा तट पर श्रमदान किया। उन्होंने तट पर कूड़ा एकत्र किया। अभियान में तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थी और 200 से ज्यादा शिक्षक मौजूद रहे। प्राचार्य डा.राजीव चौधरी ने कहा कि गंगा देश की लाइफ लाइन है। देश के करीब एक तिहाई क्षेत्रफल में फसलों की सिंचाई गंगा व इसकी सहायक नदियों द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि गंगा देश की संस्कृति से जुड़ी है। इसे साफ रखना सभी का दायित्व है। डा.हितेश शर्मा ने कहा कि गंगा को साफ रखने में युवाओं को बड़ी भूमिका निभानी है। वहीं, जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने भी गंगा तट पर सफाई की। इस दौरान एसडीएम ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत विभाग के एएमए श्याम बहादुर शर्मा, डीपीआरओ मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें