फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन संघ की बैठक में अमीनों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रह अमीन संघ की बैठक में समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन

चांदपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक में समस्याओं पर मंथन किया गया। तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता, जिलामंत्री शत्रुघ्न सिंह के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने संग्रह अमीनों की समस्याओं के समाधान की मांग की। कहा कि संग्रह अमीन अमर सिंह की मृत्यु के ग्यारह माह बीत जाने के बाद भी उसकी विधवा की पेंशन निर्धारित नहीं की गई, न ही कोई भुगतान किया गया। वक्ताओं ने सातवें वेतन आयोग का एरियर का भुगतान तुरंत दिलाने, रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, सामयिक सेवा जोड़कर अन्य लाभ दिलाने आदि की मांग की। बैठक में नजीबाबाद तहसील शाखा के चुनाव को 25 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई। इसमें मुरादाबाद मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, रूपचंद्र परमानंद, मनोज, जयप्रकाश, रोहताश भारती, कैलाश चंद्र, ज्ञानेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें