अमरोहा। सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर भाजपा नेता डॉ. एसके सैनी के आवास पर शौर्य दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने ईंट का जवाब पत्थर से देकर देश का मान बढ़ाया है। इससे जनता में हर्ष है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, विजय सिंह पंवार, ग्रीश त्यागी, ओमप्रकाश गोला, लेखराज सिंह, चंद्रभान सिंह, प्रेम शंकर सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, बंबूगढ़ तिराहे पर भाजपा नेता राम सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दर्जा राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया। दर्जा राज्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिकारियों से मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान कराएं। इस दौरान पूरन सिंह सैनी, प्रतीक शर्मा, डॉ. मनन कौशल, रवि सैनी आदि मौजूद रहे।