सट्टा खामियां दूर करने का किसानों के पास आखिरी मौका
अफजलगढ़। धामपुर रोड स्थित किसान गन्ना सहकारी समिति परिसर में आयोजित सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों से सर्वे सट्टे का अवलोकन कर त्रुटी होने की दशा में लिखित शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया गया। समिति सचिव साहब सिंह सत्यार्थी तथा ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने संयुक्त रूप से किसानों को बताया कि यह मेला सर्वे सट्टा संशोधन का अंतिम अवसर है। उपस्थित किसानों से सट्टे का अवलोकन कर पूर्ण रूप से संतुष्ट होने का किया। इसके बाद सर्वे सट्टे में किसी प्रकार का संशोधन कर पाना संभव नहीं होगा। शुक्रवार को 3500 किसानों ने सट्टा प्रदर्शन मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 450 प्रत्यावेदन संशोधन हेतू उपलब्ध हुए। मेले में समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष अनिल राठी, चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक अजय कुमार ढाका तथा गन्ना निरीक्षक राजेश कुमार रहे।