फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने बाजार बंद कराने आए लोगों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। व्यापार मंडल के बाजार बंद करने के आह्वान का कोई असर दिखाई नहीं दिया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनीसुर्रहमान गुड्डू आदि पदाधिकारियों ने बाजार बंद कराने के लिए घूमना शुरू किया। जिस पर दुकानदारों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जब हमारे सामने परेशानी आती हैं तो व्यापार मंडल दिखाई नहीं देता। रोज की तरह बाजार खुला रहा। बाजार बंद रखने के लिए अपील करते समय पीर की चुंगी के निकट फर्नीचर मार्केट में व्यापारियों और दुकानदारों में नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों के गुस्से को देखकर कुछ लोग तो नोकझोंक होने से पहले ही खिसक गए। कुछ को दुकानदारों ने दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें