फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। किसान सेवा सहकारी समिति में कार्यरत आंकिक जसराम सिंह के युवा पुत्र की शनिवार की रात गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार की शाम उसका शव मोहल्ले में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर किया गया। मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी जसराम सिंह का पुत्र सर्वजीत सिंह सोनू (31) गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शनिवार की रात करीब दस बजे डंपर की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। रात में ही परिजन गाजियाबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद रविवार को सोनू के शव को ले आए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गंगा बैराज पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें