हसनपुर। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रधानमंत्री ने जनधन खातों में 15 लाख देने, बेरोजगारों को रोजगार देने समेत तमाम वादे किए थे लेकिन सभी वादे झूठे निकले। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने राजपाल जाटव को समाजवादी पार्टी एससी एसटी प्रकोष्ठ विधानसभा हसनपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर नवेद, अजय पाल, अंशु त्यागी, अनुज, शाहनवाज अंसारी, फैसल अल्वी, शकील चौधरी आदि मौजूद रहे।