गजरौला। पैसों के लेन-देन को लेकर थाना क्षेत्रा के गांव लठीरा में ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया। घायल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्रा के गांव लठीरा के नारायण ने थाने में तहरीर देकर गांव के पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।