फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सक पर नवजात शिशु को बदलवाने का आरोप, मामले की पुलिस में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सक पर नवजात को बदलने का आरोप
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव खैराबाद के एक व्यक्ति ने गांव कादराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक पर डिलीवरी के बाद एक महिला के नवजात शिशु को बदलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने मे तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेहड़ थाने के गांव खैराबाद निवासी कमल कश्यप ने बताया कि उसने नौ सितंबर की शाम पत्नी सुमन देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी कादराबाद में भर्ती कराया था। रविवार रात सुमन ने पुत्र को जन्म दिया। महिला चिकित्सक ने सुमन और उसके साथ वहां मौजूद अन्य परिजनों को पुत्र होने की सूचना दी। इसके बाद गांव त्रिलोकपुर निवासी आशा ने भी उन्हें पुत्र होने की पुष्टि की। सोमवार सुबह एंबुलेंस की मदद से पत्नी को नवजात शिशु के साथ घर ले गया। आरोप है कि जब उन्होंने नवजात शिशु के कपड़ों को बदलने का प्रयास किया तो उन्हें पता लगा कि वह पुत्र नहीं पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जब उसकी पत्नी को बच्चा हुआ तब अस्पताल में लगभग आधा दर्जन के करीब डिलीवरी हुई थीं। पीड़ित ने महिला चिकित्सक पर धोखाधड़ी कर बच्चे को बदलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में शोर मचाया। उसने बच्चे का पता लगाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारीओं से डीएनए टेस्ट कराने की गुहार लगाई है। उसने महिला चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, महिला चिकित्सक/ एएनएम सीमा ने लगे आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि जिस रात को कमल कश्यप की पत्नी को डिलीवरी हुई, तब अस्पताल में केवल वही महिला भर्ती थी। पीएचसी प्रभारी रजनीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाहक कोतवाल रमेश बाबू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें