पत्नी को लाना चाहता हूं : अरुण कुमार
बिजनौर। हल्दौर थाने के गांव नांगलजट निवासी सशस्त्र सीमा बल में तैनात अरुण कुमार अधिकारियों से कहा है कि वह अपनी पत्नी को लाना चाहता है किंतु उसके मायके वाले नहीं लाने दे रहे। उसने अवगत कराया कि नूरपुर थाने के गांव पूरनपुर टंडेरा निवासी ज्योति आर्य से उसकी शादी 25 जनवरी 2016 को हुई थी। कुछ दिन बाद ही ज्योति शादी में चढ़ाए सोने के चार लाख कीमत के गहने, 75 हजार रुपये लेकर अपने मायके चली गई। ज्योति पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में अनुदेशक है। परिजनों के कहने में आकर ज्योति ने उससे विवाद कर लिया। कई बार ज्योति को लाने के प्रयास किए पर वह नहीं आई। आए दिन ज्योति के परिजन उसे पीटने व जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं। अरुण कुमार के अनुसार वह अपनी पत्नी ज्योति को घर लाना चाहते हैं, लेकिन वह नहीं आ रही है।