फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट में भी शांति पूर्वक संपन्न हुई ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। रिमझिम फुहारों के बीच बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। ईदगाह में नमाजियों के स्वागत के लिए नगर के सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने कैंप लगाकर बकरीद की मुबारकबाद पेश की। शहर इमाम मौलाना रफीक अहमद कासमी ने मुल्क के अमनो अमान व भाईचारे के लिए दुआ मांगी। कहा कि कुर्बानी अल्लाह को पसंद हैं। अल्लाह नियतों को देखता हैं। जानवर का वजन और उसकी लंबाई नहीं देखता। जानवर की नुमाइश ना कर पर्दे के साथ उसकी कुर्बानी करें। उस के बचे अवशेष को अपने हाथों से दफनाएं। इसका दिखावा ना करे। ईदगाह में आने वाले नमाजियों के स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख कमरुल इस्लाम रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसओ पंकज तोमर ईदगाह पर फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें