फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान डीबीटी से खरीद सकेंगे जिप्सम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान डीबीटी से खरीद सकेंगे जिप्सम
विज्ञापन

बिजनौर। भूमि को उपजाऊ करने के लिए अब जिप्सम कई जगह पर मिलेगी। डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के तहत किसान जिप्सम खरीद सकेंगे। किसानों के बैंक खाते में जिप्सम की राशि आ जाएगी। पहले जिप्सम केवल इफ्को के किसान सेवा केंद्रों और कृषि विभाग के एग्री जंक्शन में मिलती थी। लेकिन अब ये कृभकों के विक्रय केंद्रों, यूपी एग्रो, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम, सहकारी समिति/गन्ना समितियों और कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों पर भी मिलेगी। जिंक सल्फेट एवं माइक्रोन्यूट्रियंट पर मूल्य की 50 प्रतिशत सब्सिडी या 500 रुपये प्रति हेक्टेअर और फास्फो जिप्सम पर मूल्य की 50 प्रतिशत सब्सिडी या 750 रुपये जो भी कम हो मिलेगी। किसान जिप्सम की पूरी कीमत अदा करेंगे। उनको मिलने वाली सब्सिडी बाद में खाते में आएगी। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार जिप्सम खरीदने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, जमीन की खतौनी ले जानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें