फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्तों की भीड़ बढ़ने पर होगा इस बार रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर ही होगा रूट डायवर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार लगातार रूट डायवर्जन नहीं होगा। शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने पर जरूरत के हिसाब से ही रूट डायवर्जन किया जाएगा। एक अगस्त से यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
प्रशासन का पूरा फोकस इस समय श्रावण मास की कांवड़ यात्रा पर है। प्रशासन इसकी पूरी तैयारी में जुटा है। बिजनौर जिले से होकर कई जिलों के शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। बिजनौर से होकर जाने वाले कांवड़ियों को मंडावर-नजीबाबाद से होकर हरिद्वार जाना होता है। इन मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाती है। अन्य मार्गों से वाहनों को निकाला जाता है। हर साल एक साथ रूट डायवर्जन कर दिया जाता था, जो कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक रहता था। इस बार रूट डायवर्जन का प्रशासन ने अलग प्लान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक इस बार लगातार कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन नहीं रहेगा। शिव भक्तों की भीड़ बढ़ने और जरूरत के हिसाब से रूट डायवर्जन किया जाएगा। रूट डायवर्जन एक अगस्त से लागू होगा। ऐसा लोगों को परेशानी नहीं हो इसलिए किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की तमाम टीम मुस्तैद रहेंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें