फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। भाजपा ने रहरा ब्लॉक परिसर में बुधवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक महेन्द्र सिंह खडगवंशी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्ज में डूबे किसानों के कर्जे माफ कर किसानों को राहत देने का काम किया है। गन्ना फसल का मिलो द्वारा भुगतान न किए जाने पर सरकार ने भुगतान के लिए मिलों को आर्थिक पैकेज दिया है। जिलाध्यक्ष ऋषि पाल नागर ने सम्मेलन में लोगों से भाजपा सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता अनिल गुर्जर और संचालन जिला मंत्री अभिनव कौशिक ने की। इस दौरान विशाल त्यागी, कपिल गूर्जर, भूपेन्द्र सिंह, महेश खडगवंशी, मनीराम पाल ,शिवकुमार उपाध्याय, निर्दोष गूर्जर, अमित राणा, होराम सिंह, नेमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें