बुरावली। पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र के गांव छपना में बच्चों को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर पुलिस को तहरीर दे दी गई है।