फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से दूसरों की मदद करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सत्यपथ सामाजिक संस्था की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ साथ दूसरों की मदद करने की अपील की गई।
विज्ञापन

सोमवार को चौधरी टीआर मेमोरियल स्कूल में बैठक हुई। संस्था के संस्थापक शेर सिंह बौद्ध ने समय प्रबंधन, निश्चित लक्ष्य और विकसित सोच के साथ समाज सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने संस्था की ओर से किए गए कार्यक्रमों के बारे में बताया। कहा कि महापुरुषों की आत्मकथाओं का वितरण, पुस्तकालयों की स्थापना, प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहयोग प्रदान किया जाना संस्था का लक्ष्य है। मुख्य अतिथि मुजाहिद चौधरी एडवोकेट ने कहा कि राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक और विधिक विकास के लिए सक्रिय योगदान दें। समाज के समृद्ध एवं सामर्थ्यवान व्यक्तियों से वंचित, शोषित, पीड़ित समाज की मदद करने का आह्वान किया । अजब सिंह एड., साजिद खान, हकीम नफीस अहमद, याकूब अंसारी, महेश सागर, यूसुफ कुरैशी, चमन सागर, अख्तर अली, डॉ. अमरउद्दीन, सोहन सिंह बौद्ध मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें