फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के सभागार में द्वारिकेश ग्रुप का दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 20 वर्ष और 10 वर्ष सेवा करने वाले 155 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना और वंदेमातरम प्रस्तुति से शुरू हुए समारोह में मुख्य अतिथि द्वारिकेश समूह के उपाध्यक्ष वर्क्स बीपी दीक्षित ने 20 वर्ष और 10 वर्ष सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मानव संसाधन विकास के महाप्रबंधक एसके शर्मा, उप महाप्रबंधक एसएसा शेखावत के निर्देशन में एमडी गौतम आर मोरारका का संदेश सुनाया गया। उन्होंने द्वारिकेश समूह की उपलब्धि के लिए कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए चीनी उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में तत्पर रहने का आश्वासन दिया। रूपेश वैश्य ने द्वारिकेश समूह के 22 वर्ष की विकास यात्रा का वृतांत प्रोजेक्टर द्वारा प्रस्तुत किया। द्वारिकेश ग्रुप की ओर से 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले महाप्रबंधक गन्ना रमेश परशुरामपुरिया, एजीएम सुंदर लाल, पीके गुप्ता, अनुज कुमार, अनिल सिंह, संदीप कंसल, साजिद, शत्रुघ्न सिंह शेखावत सहित 21 कर्मचारियों को 10 वर्ष का सेवाकाल समाप्त करने वाले 134 कर्मचारियों को सम्मानित किया। एसएस शेखावत ने सम्मान पाने वाले कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें