किरतपुर। बुधवार को थाना परिसर में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में रमजान में शहर में घूमते आवारा जानवरों पर रोक लगाने, पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक में विद्युत निगम एवं नगर पालिका का कोई प्रतिनिधि मौजूद न होने से रोष व्यक्त किया गया। पुलिस निरीक्षक लव सिरोही ने सभी लोगों से रमजान में आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। मास्टर मजहर नामी, डॉक्टर अहसानुल, मुदस्सिर जमा खान, अहमद अंसारी, राजीव वाल्मीकि, अवनीश चौहान, राजीव त्यागी, अब्दुस्समद, शेख मोहम्मद जाहिद, याकूब मलिक, कारी मुहम्मद मेहरबान मौजूद रहे।