बिजनौर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नूरपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र उप निर्वाचन में प्रयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेडमाइजेंशन 17 मई को अपराह्न दो बजे एनआईसी कलक्ट्रेट में किया जाएगा। उन्होंने सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, सभी राजनैतिक पार्टियों के अध्यक्ष/मंत्री को रेंडमाइजेशन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।