फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के बढ़ते ही पानी की तलाश में वनों से बाहर आने लगे वन्यजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। तापमान बढ़ते ही वनों से वन्यजीव पानी की तलाश में बाहर आने लगे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने वनों में बने वाटरहोल में पानी की आपूर्ति बनाए रखने का दावा किया है।
विज्ञापन

जैसे जैसे मौसम के मिजाज में गर्मी आ रही है वैसे ही वनों में वन्यजीव पानी की तलाश में भटकने लगें हैं। सैंडिल बांध और शहीद स्मारक पर भालू, गार्ड रूम के पास बने वाटर होल, रामगंगा उद्यान के निकट मुख्य मार्ग पर बाघ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने वनों में पर्याप्त पानी होने का दावा किया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के जीव कालागढ़ और सीमा पर बसे गांवों, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों के जीव रामगंगा नदी के खादर के गांवों के खेतों मे आ रहे हैं। पानी की सबसे अधिक जरूरत हाथी को होती है। वहीं बाघ, हिरन, नीलगाय, भालू आदि जैसे जीव भी पानी की तलाश कर रहे हैं। उधर, कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि कालागढ़ रेंज में आठ वाटर होल हैं। जिनमें से पांच में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। जबकि तीन में पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। सघन वनक्षेत्र में प्राकृतिक रूप से अस्थाई वाटर होल बने हैं। जिनका पानी बाहर निकलने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ एके त्रिपाठी का कहना है कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व अदनाला, प्लेन, पाखरो, मैदावन, सोनानदी आदि रेंज में पानी की कमी महसूस होने लगी है। सभी वाटरहोल का वह स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। इनमें पानी की पूरी व्यवस्था बनी रहे इसके आदेश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें