नजीबाबाद। श्री राम नवमी महोत्सव समिति की ओर राम नवमी शोभा यात्रा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह और हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय प्रबोधानंद गिरी महाराज ने 29 वीं भव्य राम नवमी शोभा यात्रा को शुभारंभ किया। सांसद कुुुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को व्यवहार में लाने और उनके द्वारा दिए गए धर्म के सार को साकार बनाने के लिए तत्पर रहने की सलाह दी। मुख्य वक्ता प्रबोधानंद महाराज ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्म भूमि है, वहीं पर श्री राम का मंदिर था और वहीं पर भव्य राम मंदिर बनेगा। अरुण गहलोत व मलखान सिंह के संचालन में आयोजित उद्घाटन अवसर पर आयोजित पंडित मनोज और अतुल शुक्ला ने पूजन कराया। शोभायात्रा और संगोष्ठी में सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम एसके सिंह, प्रभारी डीएस धामा, विहिप प्रांतीय संयोजक बलराम डूंगर, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार, अवनीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।