फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम शर्तो के तहत वेतन न मिलने पर संविदा कर्मियों का एक अप्रैल से आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर । विद्युत निगम के विभिन्न बिजलीघरों पर संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने कांट्रेक्टरों पर निगम प्रबंधन की शर्तों के अनुरूप में वेतन न देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के सीएम से शिकायत की है। चेताया कि यदि उनको शर्तों के अनुसार वेतन नहीं मिला तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी अनित कुमार, जाकिर हुसैन, सौरभ राणा, राजपाल सिंह, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, मेघराज सिंह, अवनीश कुमार, देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुुमार, धर्मेश कुमार ने एक्सईएन को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कांट्रेक्टर की ओर से उन्हें निगम की शर्तों के अनुरूप वेतन नहीं दे रहा है। वह कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके है। पर उनकी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। चेताया कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो एक अप्रैल से कार्य बहिष्कार होगा। एक्सईएन ने वार्ता कर समस्या का निदान निकालने का प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें