फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटरों ने प्रतियोगिता में झटके पदक
विज्ञापन

बिजनौर ।
कृष्णा कॉलेज के शूटरों ने मेरठ में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके पदक जीते।
शूटिंग कोच आकाश कुमार के अनुसार विद्यार्थियों ने मेरठ में आयोजित आठवीं गन केयर इंडिया इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसमें दस मीटर पीप साइट एयर राइफल प्रतियोगिता में रितिक कुमार ने स्वर्ण, मुकुल बालियान ने रजत व सौरभ अहलावत ने कांस्य पदक जीता। तीनों शूटरों ने टीम एंट्री में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। कॉलेज लौटने पर संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, संस्थापक निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य सीमा शर्मा ने शूटरों को शुभ कामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें