तैराकी प्रतियोगिता कराई
नगीना।
एलआरएस अकादमी में अंतरसदनीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया । प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर, व सीनियर वर्ग के बच्चों ने अलग-अलग बाद-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में कौशल व रिजा प्रथम, आयान व जिया द्वितीय, व उजैर तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अरहम, सागर, कनिष्क सीनियर वर्ग में शुएबआलम, विवेक पाल, प्रीतकुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। रेशुका के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।