फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा बाल भवन आज बनेगा सामूहिक शादियों का गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । मंडप तैयार है । बैंड बाजे की बुकिंग हो गई है। बारातियों को निमंत्रण भेज दिया गया है। प्रशासन घराती की भूमिका में शादी की तैयारियों में जुटा है। शनिवार को 101 युगल सामूहिक रूप से शादी के पवित्र बंधन में बंधकर जीवन पथ के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन

आज इंदिरा बाल भवन मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सामूहिक विवाह योजना का साक्षी बनेगा। प्रशासन इस अनूठे कार्यक्रम में घराती की भूमिका में है। हिंदु, मुस्लिम युवक युवतियों को एक साथ शादी गंगा जिमुनी तहजीब की मिसाल बनेगी। वैवाहिक युगल को सदा सुखी का आशीर्वाद देने के साथ कुछ लोग कन्यादान की भूमिका भी निभाएंगे। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार प्रशासन बारातियों की आवभगत के लिए तैयार है। डीएम अटल कुमार राय निजी रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दिलचस्पी ले रहे हैं। इस अवसर पर जिले के 101 अफसरों ने गिफ्ट देने के लिए आगे आए हैं। हिंदू युवक और युवतियों की शादी वैदिक और आर्यसमाज रीति से कराने के लिए वेदी बन गई हैं। मौलवी मुस्लिम युवक युवतियों का निकाह की रस्म अदायगी करेंगे। शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले युगल को अपने घर को चलाने के लिए तीस हजार रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा उनके खातों में भेजा जाएगा। प्रशासन ने जिले वासियों को सामूहिक शादी का भाव भरा निमंत्रण देते हुए दस फरवरी को इंदिरा बाल भवन आने का आह्वान किया गया है।

86 हिंदू और 15 मुस्लिम युवक युवती बधेंगे शादी के बंधन में
बिजनौर (ब्यूरो)। इंदिरा बाल भवन में आज होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 86 हिंदू युवक-युवती अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे। फेरे अलग अलग बेदी पर होंगे। सुधा राठी के अनुसार शांतिकुज के प्रतिनिधि शादी कराएंगे। इसके लिए 25 बेदी बनाई गईं हैं। हर बेदी पर तीन से चार जोड़ों की शादी होगी। जबकि 15 मुस्लिम युवक युवतियों का निकाह होगा।
विज्ञापन


सांसद विधायक मौजूद रहेंगे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में
बिजनौर। डीएम अटल कुमार की ओर से भेजे गए स्नेह निमंत्रण पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद भारतेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, सर्वेश सिंह, विधायक सुची चौधरी, कमलेश सैनी, लोकेंद्र सिंह, अशोक कुमार राणा, सुशांत सिंह, ओम कुमार मौजूद रहेंगे।

11 बजे होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम
बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में दस फरवरी को सुबह 11 बजे सामूहिक विवाह कार्यक्रम है। मेहमानों और शादी में शामिल होने वालों से समय से इंदिरा बाल भवन पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें