अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव आसफाबाद चमन और भज्जावाला के गांववासियों ने बदहाल मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम से समस्या का निदान कराने की मांग की।
ग्रामीण घसीटा सिंह, संजय, राजपाल, धर्मपाल, पंकज कुमार , मोहित , संजीव, राजीव, उमेश , दीपक, दीपांशु , राजेश , शुभम का कहना है कि मार्ग की दूरी एक किमी के करीब है। जो कच्चा होने के कारण मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है। पुलिया भी क्षतिग्रस्त है। जिसमें आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों से भी मार्ग निर्माण कराने की मांग की है। मगर उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र मार्ग और पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।