अमर उजाला ब्यूरो
कालागढ़। उत्तराखंड वितरण निगम ने पुराने कालागढ़ के 116 बिजली के कनेक्शन उत्तर प्रदेश को स्थानांतरित कर दिए गए है। जिससे अब पुराना कालागढ़ के उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों का भुगतान धामपुर क्षेत्र के कार्यालयो मे जमा करना पड़ेगा।
उत्तराखंड निर्माण के 17 साल बीतने के बाद अब उत्तराखंड विद्युत वितरण निगम ने पुराना कालागढ़ के बिजली कनेक्शन उत्तर प्रदेश को स्थानांतरित कर दिए है। जिसके चलते उपभोक्त्ताओं के बिलो का भुगतान अब धामपुर को किया जाएगा। अधिशासी अभियंता आरआर सिंह के अनुसार पुराना कालागढ़ उत्तर प्रदेश का हिस्सा है। वहां के उपभोक्ताओं को बिजली बेचने का अधिकार उत्तराखंड को नही है। ऐसे में उनको जो बिजली दी जा रही है उसका भुगतान उत्तर प्रदेश से लिया जा रहा है। बिजली आपूर्ति कालागढ़ से ही जारी रहेगी, लेकिन उसका भुगतान अब वह कालागढ़ में न करके उत्तर प्रदेश के संबधित कार्यालय को ही कर सकेंगे।
क्या है मामला : 1960 के दशक मे रामगंगा बांध परियोजना के निर्माण के दौरान कालागढ़ में नई कॉलोनी, केन्द्रीय कॉलोनी और पुराना कालागढ़ कालोनियों का निर्माण किया गया था। तब से सभी को बिजली रामगंगा बांध परियोजना से ही दी जाती रही है। अब जब उत्तराखंड अलग राज्य बन गया है तब से पुराना कालागढ़ कालोनी व बाजार का इलाका उत्तर प्रदेश की ईस्लमनगर पंचायत का हिस्सा बन गया है। ऐसे ेमे वहां के उपभोक्ताओ को अब बिजली के बिलो का भुगतान कराने के लिए धामपुर या फिर उससे जुड़े अफजलगढ़ आदि कार्यालयों में जाना पड़ेगा।