फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर चला एसपी का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों पर चला एसपी का डंडा
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी प्रभाकर चौधरी का बृहस्पतिवार को अतिक्रमण करने वालों पर चाबुक चल गया। एसपी ने शास्त्री चौक से सेंट मेरी स्कूल तक अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी मशीन से होर्डिंग व बोर्ड उखाड़े गए। एसपी ने शोरूम के सामने सड़कों पर रखे जेनरेटरों को हटवाने के भी निर्देश दिए। इसके लिए व्यापारियों ने उनसे समय मांगा। अतिक्रमण करने वाले 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
एसपी प्रभाकर चौधरी ने रोज एक मार्ग चिह्नित करके वहां से अतिक्रमण हटवाने का बीड़ा उठाया है। बृहस्पतिवार को एसपी ने नजीबाबाद मार्ग को अतिक्रमण हटवाने के लिए चिंहित किया। एसपी प्रभाकर चौधरी के साथ एसडीएम सदर सत्येंद्र कुमार, सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह, नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह समेत बड़ी तादाद में पुलिस व नगर पालिका का स्टाफ अतिक्रमण हटवाने आ गया। शास्त्री चौक से सेंट मेरी स्कूल तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े ठेले हटवा दिए गए। स्टेट बैंक से आगे नवनिर्मित मार्केट के सामने लगे होर्डिंग्स व दुकानों के आगे से अतिक्रमण पूरी तरह हटवा दिया गया।
विज्ञापन

जेसीबी मशीन से होर्डिंग व बोर्ड हटवाए गए। कई व्यापारी एसपी से खुद अतिक्रमण हटाने को कहते रहे, पर किसी की एक नहीं सुनी गई। प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटवाने में जुटी रही। टीम ने नजीबाबाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया। सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानों के आगे रखे जेनरेटरों को भी हटाने को कहा गया। व्यापारियों ने इसके लिए समय मांगा। एसपी ने कहा कि जेनरेटर किसी भी कीमत पर दुकानों के आगे नहीं मिलने चाहिए।
विज्ञापन

एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक अतिक्रमण करने वाले एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 26 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक बड़े व्यक्ति ने अवैध निर्माण करके अतिक्रमण कर रखा है। उसे नामजद किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि किसी सूरत में भी अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। रोज एक मार्ग को चिह्नित करके अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें