बिजली दरों के खिलाफ वकीलों ने की तालाबंदी
बिजनौर।
बढ़ी बिजली दरों के विरोध में रालोद विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की।
जजी परिसर में हुई बैठक में सौरभ चौधरी ने कहा कि बढ़ी बिजली दर आम आदमी पर बोझ है। अगर सरकार ने बढ़ी दर वापस नहीं लेती है तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। युवा रालोद अध्यक्ष प्रसून चौधरी ने कहा कि बढ़ी बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। रालोद किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक का संचालन भूपेंद्र तोमर ने किया। इसके बाद अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर करीब आधा घंटे के लिए रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी की। इस दौरान प्रवीण देशवाल, रामेेंद्र सिंह रामाराव, आशीष चौधरी, विवेक चौधरी, निपेंद्र देशवाल, हरेंद्र सिंह, अभिषेक वत्स आदि मौजूद रहे।