बिजनौर मिल से निकल रही छाई को रोकने की मांग
बिजनौर। जजी परिसर में हुई वकीलों की बैठक में बिजनौर शुगर मिल से निकल रही छाई पर चिंता जताई गई। छाई को रोकने का इंतजाम करने की मांग की गई। इस संबंध में डीएम जगतराज को ज्ञापन दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बिजनौर शुगर मिल में छाई को रोकने का सही इंतजाम नहीं किया गया है। इसकी वजह से वातावरण प्रदूषित हो रहा है और शहरवासियों को समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। मकानों और दुकानों की छत पर छाई जमी रहती है। आसपास स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी इस प्रदूषित छाई के संपर्क में आ रहे हैं। डीएम से बिजनौर शुगर मिल में छाई की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की गई। अध्यक्षता सौरभ चौधरी व संचालन गौरव अग्रवाल ने किया। भूपेंद्र तोमर, जावेद सईद, मनोज सेठी, रोहित कुमार, आशीष चौधरी, मोहम्मद फरहत, हरेंद्र, राजीव, निपेंद्र देशवाल आदि मौजूद रहे।