फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसगुल्ले बांटने पर प्रत्याशी भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटरों में रसगुल्ले बांटने प्रत्याशियों में मारपीट
विज्ञापन

बिजनौर। वोटरों को अपने पाले में करने के लिए प्रत्याशी कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शराब से लेकर साड़ी, अन्य उपहार मतदाताओं को बांटे जा रहे हैं। एक वार्ड में वोटरों में रसगुल्ले बांटने पर दो प्रत्याशियों में मारपीट हो गई।
मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के लिए अपने पाले के वोटरों को दूसरे के खेमों में जाने से रोकना चुनौती बना हुआ है। प्रत्याशी दूसरे खेमों के वोटरों को अपने पाले में लाकर विरोधी खेमे को कमजोर करने में लगे हैं। वोटरों को उपहार देकर तोड़ा जा रहा है। शराब से लेकर महिलाओं को साड़ियां तक बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजनौर नगर पालिका में सभासद पद का एक प्रत्याशी अपने वार्ड में मतदाताओं को लुभाने के लिए काले रसगुल्ले बांट रहा था। दूसरे प्रत्याशी को इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंचा और रसगुल्ले बांटने से मना किया। दोनों में तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान दोनों के समर्थक भी जमा हो गए, लेकिन समर्थक आपस में नहीं भिड़े। समर्थकों ने दोनों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। बाद में एक प्रत्याशी के समर्थक उसे वार्ड में सफेद रसगुल्ले बांटने की बात कहकर घर ले गए। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें