फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदक अपने नजदीकि डाकघर में करें फीस जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के ऑनलाइन फार्म भरने के बाद फीस जमा करने के लिए आवेदक को बिजनौर में धामपुर नहीं जाना होगा। अधिक आवेदक आने की संभावना देखते हुए डाक विभाग ने फीस जमा करने के लिए छह काउंटर ओर बढ़ा दिए है। अब आवेदक अपने नजदीकि डाकघर में भी फीस जमा करा सकते है।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती निकली है। ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के लिए आवेदक को 30 अक्तूबर से 29 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म भरकर अपनी फीस बिजनौर और धामपुर के मुख्य डाकघर में जमा करनी थी। लेकिन अधिक आवेदक आने की संभावना होने पर उच्चाधिकारियों ने उप डाकघर नजीबाबाद, किरतपुर, नगीना, स्योहारा, चांदपुर व नहटौर में भी फीस जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अब आवेदक को धामपुर और बिजनौर आने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने नजदीकी डाकघर में भी फीस जमा कर सकते है। मुख्य डाक अधीक्षक एससी वर्मा ने बताया कि पहले आवेदकों को अपने घरों से दूर बिजनौर और धामपुर मुख्य डाकघर में फीस जमा करनी थी, लेकिन आवेदकों के लिए छह डाकघरों पर ओर फीस जमा करने के लिए काउंटर बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें